कन्नौज: जिले में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए चला अभियान, मिशन शक्ति टीम ने कई स्थानों पर दी जानकारी।
जिले में एसपी के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम के द्वारा महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने, जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को वीमेन पावर लाइन 1090, UP112, ऑपरेशन कवच, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन और साइबर क्राइम अपराध के बारे में बताया गया । अन्य कानूनी जानकारी दी गई व टेम्पलेट वितिरित किये गए।