जलालाबाद: याकूबपुर में गंगा चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, तीन मजदूर मलबे में दबे, एक की हालत गंभीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के याकूबपुर गांव में गंगा चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर शटरिंग का काम करते हुए भयानक हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लिंटर भर भराकर गिर गया, जिससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिलाके एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.