भदोही: भदोही की एसपी मीनाक्षी कात्यायन का हुआ ट्रांसफर, अभिमन्यु मांगलिक बने भदोही के नए एसपी
भदोही की एसपी मीनाक्षी कात्यायन का शासन द्वारा भदोही से कानपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को भदोही का एसपी बनाया गया है। अभिमन्यु मांगलिक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं और 2018 बैच के आईपीएस हैं। वो भदोही में अब तक के सबसे युवा एसपी के तौर पर जाने जाएंगे क्योंकि उनकी उम्र लगभग 34 वर्ष ही है।