भदोही: सुरियावां में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर थाना सुरियावां पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राज शर्मा को गिरफ्तार किया है।