फतेहपुर: हुसैनगंज में मामूली विवाद पर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद फैली सनसनी, बचाव में गए 3 लोग घायल
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के राहिमालन का पुरवा गांव मामूली विवाद में एक युवक की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने गए माता पिता और मृतक की भाभी के ऊपर भी लाठी डंडों से हमला कर लहू लुहान कर दिया गया। घटना किस सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गईं। पुलिस की माने तो मृतक युवक के द्वारा पड़ोसी को गाली दे देने की वजह से विवाद