शेखपुरा: शेखपुरा के कुसुम्भा गांव में बन रहे सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुखिया संजय पासवान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित
शेखपुरा के कुसुम्भा गांव में बन रहे सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुखिया संजय पासवान की अध्यक्षता में समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गांव के तलाव में भव्य सूर्य मंदिर निर्माण किए जाने पर चर्चा की गई। जिसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर चंदा इकट्ठा किए जाने की बात बनी है।