शेखपुरा: कैमरा गांव में बिजली के तार से निकली चिंगारी से एक घर में लगी आग, नकदी सहित ₹200000 की संपत्ति का हुआ नुकसान
कैमरा गांव में बिजली के चिंगारी से एक घर में आग लग गई जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। घटना के क्रम में वृद्धि दंपत्ति भुना मांझी और रूना देवी बाल बाल बच गए। इस संबंध में बताया गया कि घर के ऊपर से 440 वोल्ट का नंगा विद्युत तार गुजरा हुआ था। तेज हवा के बीच करंट युक्त विद्युत तार में टकराव होने के कारण चिंगारी फुस के छप्पर पर आकर गिर गया।