शेखपुरा: बिहटा गांव से लंबे अरसे से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बिहटा गांव से लंबे अरसे से फरार चल रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहटा गांव निवासी भिखारी यादव के पुत्र राजकिशोर प्रसाद के रूप में किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि 2005 में अवैध रूप से क्रेशर चलाने के आरोप में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।