शेखपुरा: कैमरा गांव में महादलित के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सीपीआई नेता ने की आर्थिक मदद
कैमरा गांव में महादलित भुना मांझी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद सीपीआई जिला सचिव प्रभात पांडे के नेतृत्व में टीम उनके घर गई और मुलाकात कर ₹40 हजार नगदी, अनाज व जरूरी सामग्री प्रदान की। साथ ही जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने हेतु मांग की गई।