धमतरी: बारना के सरपंच पर पैसा लेकर घास की जमीन बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- ₹50 हजार नहीं दिए तो तोड़ दिया निर्माणाधीन मकान
ग्राम बारना निवासी तोरण लाल नेताम और मधुसूदन यादव ने बताया कि सरपंच द्वारा गांव के तीन लोगो के निर्माणाधीन मकान को राजनितिक रंजिश के चलते अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया गया। बताया कि गांव में करीब 70 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है। लेकिन उसे नही तोड़ा गया। बताया कि सरपंच द्वारा गांव के घास जमीन को रुपये लेकर बेचा जा रहा है।