बारां: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हीना परिहार ने बाल संप्रेषण गृह का किया औचक निरीक्षण
Baran, Baran | Jul 5, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हिना परिहार द्वारा शनिवार को बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। डालसा सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान बालगृह में निवासरत 11 बच्चों के लिए रसोई घर, भोजन कक्ष-गृह आदि की उपलब्धता की जांच की गई जो साफ एवं व्यवस्थित पाये गये। इसके अतिरिक्त सम्प्रेषणगृह में स्नानघर, शौचालय एवं शयनागार का भी निरीक्षण किया गया।