बहोरीबंद: भखरवारा गांव में खेत में किसान पर जंगली जानवर का हमला, हालत गंभीर
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के भखरवारा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 50 वर्षीय किसान धनीराम दुबे पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि धनीराम दुबे, पिता पूरनलाल दुबे, रोज की तरह अपने खेत का जायजा लेने गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।