पन्ना: पन्ना में बंदर का खूंखार तांडव: मासूम बच्ची समेत दो को नोचा, दहशत में डूबा इलाका, एक माह में 8 लोगो पर कर चुके है हमला।
Panna, Panna | Jul 11, 2026 पन्ना के 'पुराना पन्ना' इलाके में एक खूंखार बंदर का आतंक बना हुआ है। शनिवार शाम इस बंदर ने 14 वर्षीय मासूम पूजा वर्मा और एक अन्य युवक पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बीते एक महीने में यह हमलावर बंदर करीब 8 लोगों को घायल कर चुका है, लेकिन वन विभाग अब तक मूकदर्शक बना बैठा है।