शाजापुर: निपुण लक्ष्य पर ज़ोर: डाइट शाजापुर में प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण सम्पन्न
शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से डाइट शाजापुर में चयनित शालाओं के प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेष रूप से उन स्कूलों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए, जहां गुणवत्ता सुधार की अधिक आवश्यकता है।जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपम चौहान ने रीडिंग व गणित कॉर्नर सक्रिय रखने और अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए