काराकाट: काराकाट के रोहित बने सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, गांव में खुशी का माहौल
Karakat, Rohtas | Jun 17, 2026 रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड के करूप गांव निवासी रोहित कुमार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। किसान परिवार से आने वाले रोहित ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की।