जेवर: दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में महाकवि कालिदास पुस्तकालय का शुभारंभ जेवर विधायक ने किया
दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ज्ञान, साहित्य और शिक्षा के प्रसार के लिए एक नई पहल शुरू की गई। महाकवि कालिदास पुस्तकालय का मंगलवार शाम 4 बजे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह की मौजूदगी में भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।