दनकौर कस्बे में भारतीय किसान यूनियन महासभा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बिजली घर पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष वाहिद भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव और मिर्जापुर टाउन एरिया की बिजली समस्याओं को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।