जगदलपुर: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली में 238 जवानों ने किया पैदल मार्च, फायर अधिकारी संतोष मार्बल ने दी जानकारी
महानिदेशक, निदेशक एवं डीआईजी नगर सेना मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार आज नगर सेना कार्यालय के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर की अनुमति से निकाली गई इस रैली में फायर कर्मचारी, एसडीआरएफ एवं नगर सैनिकों सहित कुल 238 जवानों ने हिस्सा लिया।