हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने सिडकुल थाने का निरीक्षण किया, शस्त्रों को चलाकर परखा
SSP परमेंद्र डोभाल ने गुरुवार को अपने वार्षिक निरीक्षण पर सिडकुल थाने पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था सही करने और आने वाले लोगों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश पर दिए। दोपहर 3 बजे पहुंचे SSP ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के शस्त्र चलाकर परखे और समय समय पर इनकी मरम्मत के भी निर्देश दिए।