हरिद्वार: अपर स्वास्थ्य सचिव अनुराधा पाल ने हरिद्वार में डामकोठी पर बैठक के बाद कई मिठाई की दुकानों का किया निरीक्षण
अपर स्वास्थ्य सचिव अनुराधा पाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। डामकोठी पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद मिठाई की कई दुकानों का निरीक्षण भी किया। कई दुकानों से उन्होंने मिठाई की सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजें। अनुराधा पाल ने बताया कि दिवाली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को अलर्ट रहने और सैम्पलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।