हरिद्वार: दिल्ली पुलिस की टीम ने हरिद्वार में मनसा देवी की पहाड़ी से बरामद किया महिला का शव, एक महीने पहले घूमने आई थी हरिद्वार
दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। मनसा देवी की पहाड़ी से पुलिस की टीम ने महिला का शव बरामद किया। एक महीने पहले महिला अपने पति के साथ हरिद्वार घूमने आई थी। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर हरिद्वार लाई थी और पति की निशानदेही पर ही शव की बरामदगी की गई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम ने कोई बयान नहीं दिया और शव को साथ लेकर वापस दिल्ली लौट गई।