बैरसिया: किलोल पार्क के आगे धोबी घाट के पास सड़क पर दौड़ रही कार बनी आग का गोला, 20 फीट तक उठी लपटें
भोपाल के किलोल पार्क के आगे धोबी घाट के पास सड़क पर दौड़ रही एक कार आग का गोला बन गई। करीब 20 फीट तक आग की लपटें उठ गईं। इससे ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धूकर जल गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है। युवक कार को लेकर कहीं जा रहा था। तभी उसमें तभी आग लग गई। जैसे-तैसे युवक बाहर निकला और अपनी जान बचा ली।