बरेली: समझौते के लिए गया था पति, लौटी लाश! बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट की संदिग्ध मौत से मची सनसनी
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अचेत अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी, साली और साढ़ू पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार का कहना है