मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 283 गाड़ियों के चालान के बाद ₹2,56,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वाहन चेकिंग अभियान में 283 गाड़ियों के चालान काटने के बाद यातायात पुलिस ने 2,56,000 का जुर्माना वसूला है। वहीं यातायात पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।