बलिया: सुखपुरा थाने की पुलिस ने सुखपुरा चौराहे से चोरी के एक ई-रिक्शा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | May 23, 2026 सुखपुरा थाने की पुलिस ने चोरी के एक ई रिक्शा के साथ दो आरोपियों को शनिवार की दोपहर एक बजे सुखपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का नाम राम करन कश्यप उर्फ सुखारी पुत्र श्रीराम निवासी सुर्यपुरा थाना सुखपुरा व परमहंस उर्फ करन पुत्र पंचलाल केवट निवासी सहजा थाना मनसाही जनपद कटिहार बिहार उम्र करीब 20 वर्ष है।