गुलाना: बाड़ीगांव से 35 वर्षीय युवक लापता, एक महीने बाद दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ीगांव से 35 वर्षीय युवक सतीश राजपूत एक महीने से लापता है। परिजनों की शिकायत के बाद रविवार को दोपहर 2 बजे पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने बताया कि सतीश राजपूत 5 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। रात 8 बजे तक वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने अपनी स्तर पर उसकी तलाश शुरू की।