राजगढ़: जनसहयोग से गोठ्या पुलिस चौकी की तस्वीर बदली, एसपी निश्चय प्रसाद M ने किया लोकार्पण, चौकी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुई
Rajgarh, Churu | Jul 9, 2026 गोठया पुलिस चौकी प्रभारी ASI महेन्द्र सिंह पूनियां, सतीश कास्टेबल चालक व रूपकला महिला कास्टेबल की लगन, परिश्रम और प्रेरणा से प्रेरित होकर क्षेत्र के भामाशाहों ने लगभग 10 लाख रुपए के सहयोग से जर्जर ओर क्षतिग्रस्त पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार करवाकर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुलिस चौकी का निर्माण कर दिया। जिसका एस पी निश्चय प्रसाद एम आईपीएस ने लोकार्पण किया।