करछना: सोनाई गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, एक की मौत और साथी घायल
करछना थाना क्षेत्र के सोनाई गांव पास शुक्रवार को मार्ग से गुजरते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिस पर सवार उक्त गांव निवासी 58 वर्षीय जगदीश कोरी पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश की मौत हो गई। जबकि साथी संतोष पटेल पुत्र सेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम भेजा।