हनुमानगढ़: जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 226 पुलिसकर्मियों की 49 टीमों ने 179 स्थानों पर दी दबिश, 77 लोगों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले में एक दिवसीय विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत 226 पुलिस कर्मियों की 49 टीमों ने कुल 179 स्थानों पर दबिश देकर कुल 77 जनों को गिरफ्तार किया है, व एक नाबालिक बालक को निरुद्ध किया है। यह अभियान हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाया गया। अभियान के तहत जिले में विभिन्न जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।