गुमला: अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक घर में घुसा, वृद्ध की मौत
Gumla, Gumla | May 30, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रेहे टोली गांव में एक अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा। जिससे 58 वर्षीय टेपना महली की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहा था। ट्रक ने एक स्कूटी सवार को हल्की टक्कर मार दी जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक बिजली के खंबे को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसा।