छतरपुर नगर: ईसानगर स्कूल की खामियां उजागर करना पत्रकार को पड़ा भारी, पत्रकार पर हुई FIR, पत्रकारों ने एसपी ऑफिस में दिया ज्ञापन
छतरपुर के ईसानगर स्थित शासकीय सांदीपनि स्कूल की अव्यवस्थाएं उजागर करने पर एक पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज कराने का आरोप लगा है। पत्रकार आनंद असाटी ने बुधवार की दोपहर 3 बजे एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि स्कूल बंद होने और शिक्षकों के देर से आने के वीडियो उनके पास हैं। मामले में एसपी ने सीसीटीवी जांच और एसडीओपी को जांच दी।