जशपुर: भाजपा ने जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में किया क्लीन स्वीप, वार्ड 8 से प्रेमलता साहू और वार्ड 14 से प्रिया सिंह विजयी
नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 8 एवं 14 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया। गुरुवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कांग्रेस की उर्मिला भगत को 164 मतों से पराजित किया।