पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के ढिबरी कालीसिंध गांव में खेत पर रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने करवाया पीएम
Pipalda, Kota | Feb 4, 2025 जिले के इटावा थाना इलाके के ढिबरी कालीसिंध गाँव मे खेत पर रखवाली करने गए किसान की संधिग्ध हालत में खेत पर मृत अवस्था मे मिला। पुलिस ने मंगलवार शाम को 4 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस के अनुसार धनराज बैरवा पुत्र मांगीलाल बैरवा खेत पर रखवाली करने गया था। परिजन उसका खाना लेकर खेत पर पँहुचे तो वह अचेतावस्था में मिला ।