पीपलदा: शोभागपुरा के लोगों ने इटावा उपखंड अधिकारी को नवगठित पंचायत लक्ष्मीपुरा में समाहित करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Pipalda, Kota | Feb 3, 2025 इटावा ग्राम पंचायत समिति के ग्राम शोभागपुरा के ग्रामवासियों ने सोमवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत करवाड़ के अन्तर्गत आ रहा शोभागपुरा ग्राम को नवगठित पंचायत लक्ष्मीपुरा ॥ मे समाहित करने के विरोध मे आक्रोश प्रकट करते हुए उपखंड अधिकारी रामनिवास मेहता को सोमवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की गई।