पीपलदा: इटावा थाना इलाके के डडवाड़ा गांव में शौचालय की पट्टी टूटने से बालिका की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Pipalda, Kota | Feb 4, 2025 जिले के इटावा क्षेत्र के डडवाड़ा गांव में एक बालिका की मौत जब हो गयी जब वह अपने घर मे शौचालय में गयी तो उसकी छत की पट्टी गिरने से यह हादसा हुआ। इटावा थाना सीआई संदीप विश्नोई ने मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बालिका मुस्कान बैरवा पुत्री बनवारी लाल अपने घर के शौचालय में शौच के लिए गयी तो पट्टी टूट कर उस पर गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।