पिपरिया: अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, लखीसराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार अग्निशमन सेवा लखीसराय द्वारा 14 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है मंगलवार को सप्ताह के प्रथम दिन अपराह्न 1 बजे अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. शहर के साथ अस्पतालों सहित विभिन्न जगह मॉक ड्रिल का आयोजन कर अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई. शहादत प्राप्त वीरों को श्रद्धांजलि दी गई.