बड़हरिया: कुवही काली मंदिर के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
Barharia, Siwan | May 20, 2024 बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुवही काली मंदिर के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सिवान में चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान धनाव गांव निवासी 50 वर्षीय जय नारायण सिंह के रूप में हुई है।