पीरटांड: चंदली गांव में मिरूलाल किस्कू को कुछ लोगों ने गला घोट कर ली जान,चार लोग हुए गिरफ्तार।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदली गांव में मिरूलाल किस्कू की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। घटना को लेकर चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।मृतक के परिजनो ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर इसका रस्सी से गला घोट दिया। जिससे इसकी मौत हो गई।