राघोगढ़: गोलाखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश में जेठ और भतीजे पर लाठियां से मारपीट कर गालियां देने का आरोप, मामला दर्ज
राघोगढ़ के धरनावदा थाना के गोलाखेड़ी गांव में महिला ने जेठ और भतीजे पर मारपीट के आरोप लगाए है। 5 जुलाई को दर्ज मामले में फरियादी महिला ममता बाई अहिरवार ने पुलिस को बताया, बीती रात घर के बाहर जेठ का लड़का विनोद डंडा लेकर आया पुरानी रंजिश में पिटाई कर दी। इसके बाद रात 3:00 बजे जेठ ने घर के बाहर आकर गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।