सहारनपुर: ग्राम अंबेहटा में टूटे हाई-वोल्टेज तार से भेड़ों की मौत, भारतीय किसान यूनियन भानु ने जिलाधिकारी से समाधान की मांग की
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे जिलाधिकारी से मिलकर ग्राम अंबेहटा की समस्याओं का समाधान किया। जिला अध्यक्ष राजू माजरा ने बताया कि वहां की 11 हजार वोल्टेज वाली हाई-वोल्टेज लाइन का तार टूटने से कई भेड़ें मर चुकी हैं और यह घटना पहले भी घट चुकी है।