मैनपुरी: ज्योति रोड पर कार धुलाई को लेकर विवाद, थार सवार युवकों पर मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
ज्योति रोड पर धुलाई सेंटर पर कार धुलवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, धुलाई सेंटर पर एक ईको कार धुल रही थी। इसी दौरान तीन ब्लैक थार में सवार कुछ लोग कथित रूप से नशे की हालत में वहां पहुंचे और पहले अपनी गाड़ी धुलवाने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद थार सवार लोगों ने जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए।