शाहजहांपुर: शहीद उद्यान पार्क में किशोरी के साथ मिले दो युवकों को हिंदूवादी संगठन ने बनवाया मुर्गा, छुआए पैर, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर।शहीद उद्यान पार्क में दो युवकों को ‘मुर्गा’ बनवाने और किशोरी के पैर छुआने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम दोनों युवक एक नाबालिग किशोरी के साथ पार्क में संदिग्ध अवस्था में बैठे थे।सूचना मिलने पर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया।