शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदी स्थित थीम रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 28 वर्षीय हेमंत रावत पुत्र शिवराज रावत निवासी बड़ौदी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हेमंत रावत अपनी बाइक से थीम रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।