चतरा: चरहेत के पास पुलिस ने एक तस्कर को 20.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Chatra, Chatra | May 12, 2026 चतरा पुलिस ने चरहेत समीप से 20.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्कर हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बारीयातु गांव निवासी चतुर्गुण साव का पुत्र मनु कुमार साव है। यह जानकारी सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगरगोजे शुभम भाऊ साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार के 2:30 बजे दिया।