धौरहरा: महोली गांव के पीड़ित से होलागढ़ के एक युवक ने ₹53,000 ठगे, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के महोली गांव निवासी सोहनलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि होलागढ़ निवासी एक युवक ने उससे 53 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के अनुसार, उसने लगभग एक वर्ष पहले बैंक ऑफ़ बड़ौदा से ग्रीन कार्ड बनवाया था। जहां युवक ने पीड़ित से 1लाख 20 हजार का विड्रोल भरवारा था।जिसमें से 53000 उक्त युवक ने लेलिए शेष पीड़ित को दे दिए।