काको प्रखंड के उत्तरसेरथु पंचायत में बिहार सरकार के निदेशक विपिन कुमार राय ने समीक्षा बैठक की। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई और ग्रामीणों से सीधे सुझाव प्राप्त किए गए। सोमवार रात्रि करीब 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान नल-जल, डेयरी, मत्स्य पालन सहित विभिन्न योजनाओं की समस्याओं पर चर्चा हुई।