डीआरएम ऑफिस में फिर गिरे पत्थर,
बाल-बाल बचा कर्मचारी
कोटा। डीआरएम ऑफिस में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी पत्थर गिरे। यह पत्थर ऑफिस के पोर्च के पास आकर गिरे, जहां डीआरएम की कार खड़ी रहती है।
सुबह करीब 9:30 बजे होगी इस घटना में ऑफिस पहुंच वाणिज्य विभाग का एक कर्मचारी देवकीनंदन बाल-बाल बच गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी डीआरएम ऑफिस में बड़ी मात्रा में पत्थर गिरने का मामला सामने आया था। सेकंड फ्लोर पर चल रहे निर्माण और तोड़फोड़ कार्य चलने यह पत्थर वाणिज्य ऑफिस के पास ही रोड पर गिरे थे। गनीमत रही थी कि इन पत्थरों की चपेट में कोई नहीं आया था।
'कोटा रेल न्यूज़' में बुधवार को यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने यहां जगह-जगह कार्य प्रगति पर है के बोर्ड लगा दिए। तथा ठेकेदार को कार्यस्थल पर बैरिकेट्स लगाने सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए।
Ladpura, Kota | Jun 11, 2026