कोटा में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। डीआरएम ऑफिस के मुख्य प्रवेश द्वार के पास पिछले करीब एक महीने से एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल (आरजे 20 एसटी 3687) लावारिस हालत में खड़ी है, लेकिन सूचना दिए जाने के बावजूद न तो आरपीएफ और न ही स्थानीय पुलिस ने इसकी जांच जरूरी समझी। धूल से ढकी इस बाइक को लेकर कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि संवेदनशील रेलवे परिसर में इतने लंबे समय तक संदिग्ध वाहन का यूं खड़ा रहना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Ladpura, Kota | Jun 11, 2026