बलरामपुर: झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण हेतु डीएम ने किया निरीक्षण, NH के अभियंता को निर्माण के निर्देश
झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण हेतु जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध डिज़ाइन तथा निर्माण से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता एनएच लखनऊ, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।