लखीमपुर खीरी में आज 2 बजे घोसियाना रोड पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने बीच सड़क खड़े बिजली पोल हटाने और नाली निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को पोल शिफ्टिंग में देरी न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें।